Friday, October 18, 2024
Homeदिल्लीAssembly Election 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का...

Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Assembly Election 2024 : चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को जबकि दूसरे चरण की 20 नवंबर को होगी। दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ ही 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम

Maharashtra Election Date : महाराष्ट्र में एक चरण में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।

Jharkhand Election Date : दो चरण में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को दूसरा चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

वहीं 13 नवंबर को ही वायनाड लोकसभा सीट पर मतदान होगा। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई है। वहीं यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। अभी अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव नहीं होगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular