Friday, October 18, 2024
Homeदिल्लीJEE Main 2025 : जेईई मेन्स के पेपर पैटर्न में बदलाव, जानें-...

JEE Main 2025 : जेईई मेन्स के पेपर पैटर्न में बदलाव, जानें- अब कैसा आएगा पेपर

JEE Main 2025 Paper Pattern : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।एनटीए ने घोषणा की है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2025 के प्रश्नपत्रों के सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे। एनटीए ने कहा कि यह इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक, पेपर 1) और आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (BArch/BPlanning, पेपर 2) दोनों परीक्षाओं पर लागू होगा। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस को जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं।

NTA ने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान स्टूडेंट्स पर दबाव कम करने के लिए एग्जाम में ऑप्शनल क्वेश्चन की शुरुआत की गई थी। यह 2021 में शुरू किया गया था और 2024 तक चला। अब अगले साल से इसके पैटर्न में बदलाव कर रहे हैं। बता दें कि पहले 10 सवाल मिलते थे, जिसमें से पांच क्वेश्चन हल करने होते थे।

JEE Main 2025 के सेक्शन B में पेपर 1 (B.E./B. Tech), पेपर 2A (B. Arch), और पेपर 2B (B. Planning) में हर सब्जेकट में केवल पांच कंपल्सरी क्वेश्चन होंगे। कैंडिडेट को किसी भी विकल्प के बिना सभी पांच सवालों को हल करना होगा।

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पिछले चार संस्करणों में प्रश्नपत्रों में 90 प्रश्न थे। खंड ए में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित प्रत्येक से 20-20 प्रश्न और खंड बी में तीन विषयों प्रत्येक से 10 प्रश्न। अभ्यर्थियों को खंड बी के तीनों विषयों में से प्रत्येक से पांच प्रश्न हल करने थे। 2025 में एनटीए जेईई मेन्स के पुराने पैटर्न का पालन करेगा। जहां भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में प्रत्येक में 25 प्रश्न होंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगे कहा कि JEE मेन्स 2025 के पहले फेज के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा। इसकी डिटेल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद एग्जाम पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular