Sunday, September 20, 2026
Homeहरियाणापानीपत में जेबीटी टीचर की हत्या, भतीजे पर गोली मारने का आरोप

पानीपत में जेबीटी टीचर की हत्या, भतीजे पर गोली मारने का आरोप

Panipat News : पानीपत में जेबीटी टीचर की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि होली के दिन उसके भतीजे ने पेट में गोली मार दी। घायल अवस्था में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती गया था। जहां मंगलवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, समालखा की पंचवटी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र उर्फ काला (45)  गांव खोजकीपुर में जेबीटी टीचर थे। आरोप है हाेली की शाम को उसका भजीजा रिंकू अवैध पिस्तौल लेकर आया और वीरेंद्र के पेट में गोली मार दी।  इसके बाद आरोपी फरार हो गया।  गोली मारे जाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

वहीं मृतक के बेटे अंकुश ने बताया कि आरोपी ताऊ का लड़का रिंकू है। वह 2 साल से गांव से बाहर कहीं रहता है।  सोमवार शाम (होली) को वह घर आया और अवैध पिस्तौल से पिता के पेट में गोली मार दी। इसके बाद घायल अवस्था में पिता को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्या का केस दर्ज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular