Sunday, February 1, 2026
Homeराजस्थानजयपुर को भारी बरसात में जलभराव समस्या से मिलेगी मुक्ति, 400 करोड़...

जयपुर को भारी बरसात में जलभराव समस्या से मिलेगी मुक्ति, 400 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट हो रहा है तैयार

Rajasthan News : भजनलाल सरकार ने जयपुर शहर की परिवहन और ट्रैफिक व्यवस्था सुव्यस्थित करने तथा इसके लिए आधारभूत ढांचे को आधुनिकतम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। वर्तमान में शहर में सड़क, पुल, जंक्शन निर्माण व सुधार के लगभग 850 करोड़ रुपये लागत के कार्य तेजी से जारी हैं।

शहर के प्रमुख मार्गों और लिंक कॉरिडोर के उन्नयन पर लगभग 500 करोड़ रुपये लागत के कार्य किए जा रहे हैं। शहर के आउटर एरियाज की लोकेशन्स की कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु लगभग 100 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। पुराने शहर के बुनियादी ढांचे के सुधार पर लगभग 50 करोड़ रुपये के कार्य जारी हैं।

शहर के निचले व समस्याग्रस्त कई क्षेत्रों में ड्रेनेज एवं जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए लगभग 180 करोड़ रुपये लागत के ड्रेनेज कार्य प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त भविष्य की जरूरत का आंकलन कर शहर के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का व्यापक व मॉडर्न ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने की डीपीआर बनाई जा रही है।

जयपुर शहर को रिंग रोड से जोड़ने का कार्य जोरों पर है। इसके अन्तर्गत पिछले दो वर्षों में लगभग 150 जंक्शनों एवं सड़कों का उन्नयन पूरा किया गया। आगामी चरण में लगभग 250 अतिरिक्त जंक्शनों और सड़कों का उन्नयन किया जाएगा।

वहीं जयपुर विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यातायात प्रबंधन बेहतर करने के लिए पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं में बदलाव किया गया है।

जेडीए ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत डीपीआर और तकनीकी अध्ययन के आधार पर कुछ स्थानों पर एलिवेटेड रोड की जगह मेट्रो, फ्लाईओवर, ग्रेड सेपरेटर और बेहतर ट्रैफिक समाधान अपनाए गए हैं ताकि भविष्य के यातायात दबाव को अधिक प्रभावी ढंग से सँभाला जा सके। यह तकनीकी सुधार है, परियोजना समाप्ति नहीं।

RELATED NEWS

Most Popular