Saturday, August 29, 2026
HomeरोजगारITBP में कांस्टेबल, इंस्पेक्टर, SI समेत चार भर्ती, नौजवानों के लिए सुनहरा...

ITBP में कांस्टेबल, इंस्पेक्टर, SI समेत चार भर्ती, नौजवानों के लिए सुनहरा मौका, यहां करें अप्लाई

ITBP में भर्ती होने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी लेने का गोल्डन चांस आ गया है। जी हां, आईटीबीपी में चार भर्तियां निकली हैं। आईटीबीपी हेड कांस्टेबल एंड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक, आईटीबीपी इंस्पेक्टर हिन्दी ट्रांसलेटर, आईटीबीपी असिस्टेंट सर्जन वेटरनिटी और आईटीबीपी एसआई/हेड कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। वहीं दो भर्तियों में वर्तमान में आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर आवेदन भी चल रहे हैं।

आईटीबीपी असिस्टेंट सर्जन वेटरनिटी के लिए 25 नवंबर और आईटीबीपी एसआई/हेड कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन 2024 के लिए 15 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया चालू है। वहीं अन्य दो भर्तियों की फॉर्म डेट आ गई है।

ITBP Head Constable Motor Mechanic- 51 पोस्ट
ITBP Inspector Hindi Translator- 15 पोस्ट
ITBP Assistant Sugeon Veterinary- 27 पोस्ट
ITBP Telecommunication SI Constable HC- 526

पोस्टइन भर्तियों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान और विश्वविद्यालय से 10वीं/ 12वीं/संबंधित विषय से ग्रेजुएशन/मास्टर्स आदि की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थियों की शारीरिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। वहीं योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

इन भर्तियों में अभ्यर्थियों के लिए पदानुसार आयुसीमा निर्धारित की गई है। हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) के लिए 18 से 25 वर्ष की आयुसीमा तय की गई है। वहीं इंस्पेक्टर हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए अधिकतम 30 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। आईटीबीपी असिस्टेंट सर्जन अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष निर्धारित है। कांस्टेबल, हेड कंस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन के लिए 18 से 23-25 वर्ष और सब इंस्पेक्टर टेलीकम्युनिकेशन के लिए 20 से 25 वर्ष की आयुसीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए योग्य हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular