Sunday, July 7, 2024
Homeहरियाणाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : हिसार में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : हिसार में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि होंगे सीएम नायब सैनी

- Advertisment -
- Advertisment -

चण्डीगढ़। महाराणा प्रताप स्टेडियम, गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री 18 गांवों में योग एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त, 72 योग एवं व्यायामशालाओं की नींव रखेंगे।

आयुष विभाग के एक प्रवक्ता ने  जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015 में निर्णय लिया गया कि हरियाणा के सभी 6500 गांवों में योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी। योग एवं व्यायामशालाओं के निर्माण का कार्य विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रथम चरण में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 1121 गांवों में योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित करने हेतू भूमि चिन्हित की गई और अब तक 714 योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित कर दी गई हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा इन सभी योग एवं व्यायामशालाओं में आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है और 877 आयुष योग सहायक इन योग एवं व्यायामशालाओं में कार्यरत हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular