Friday, February 13, 2026
Homeहरियाणाअंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 28 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक होगा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 28 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक होगा

Haryana News : आगामी 28 नवंबर से 15 दिसम्बर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसम्बर तक आयोजित होंगे।  यातायात की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से प्रदेश सरकार ने गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की थी। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानियां पार्टनर देश होगा तथा उड़ीसा पार्टनर राज्य होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर क्राफ्ट और सरस मेले का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि  48 कोस की परिधि में आने वाले स्थलों पर गीता महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED NEWS

Most Popular