Monday, August 25, 2025
Homeदुनिया12 सितंबर से 14 सितंबर तक इंडोनेशिया में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता...

12 सितंबर से 14 सितंबर तक इंडोनेशिया में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का इस वर्ष 12 सितंबर से 14 सितंबर तक इंडोनेशिया में आयोजन किया जा रहा है। इस 3 दिवसीय महोत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में इंडोनेशिया के बाली में वैश्विक गीता पाठ,गीता सेमिनार और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज मुख्य रूप से हिस्सा लेते हुए गीता का प्रचार-प्रचार करेंगे। आज की इस घोषणा के साथ ही इंडोनेशिया के बाली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज हो गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को गीता ज्ञानानम संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से इंडोनेशिया में 12 से 14 सितंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को मनाने की घोषणा की। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने इंडोनेशिया में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों पर प्रकाश भी डाला। मुख्यमंत्री ने हर वर्ष किसी ना किसी देश के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस बार इंडोनेशिया के बाली शहर में इस आयोजन को किया जाएगा। भगवान गरुड़ की विशाल प्रतीमा जहां स्थापित है, उसे जगह बाली से इंडोनेशिया में गीता ज्ञान का प्रचार होगा। वहां पर भारत की संस्कृति गीता का भव्य उत्सव होगा, जो हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की मानव जाति के उत्थान के लिए कुरुक्षेत्र की भूमि से गीता ज्ञान अर्जुन को दिया था। उसी धर्मक्षेत्र से स्वामी ज्ञानानंद महाराज गीता का विश्व भर में फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा 12 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरूआत की जाएगी, 13 सितंबर को सेमीनार, प्रदर्शनी और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा और 14 सितंबर को गीता यज्ञ व वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी को लेकर पूछे जवाब पर कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली के लोगों ने नकार दिया है। अब पंजाब की बारी है। पंजाब के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। भावांतर भरपाई योजना से सब्जी के किसानों को लाभ दिया जा रहा है। जरूरतमंद लोगों की बीमारी का इलाज आयुष्मान कार्ड से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आप पार्टी ने चुनावों में महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने की घोषणा की थी, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। इधर हमने हरियाणा में 2100 रुपए देने का संकल्प किया था, जिसके लिए बजट में 5000 करोड़ रुपए भी तय कर दिए हैं। इसकी योजना भी बनकर तैयार है और जल्दी ही इस राशि को भी महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular