Friday, September 12, 2025
HomeदुनियाInternational Gita Mahotsav : इंडोनेशिया में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का...

International Gita Mahotsav : इंडोनेशिया में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज

International Gita Mahotsav : इंडोनेशिया के बाली संसद सभागार में तीन दिवसीय छठे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज हुआ। इंडोनेशिया के बाली में शुक्रवार को श्रीमद्भगवद् गीता को विराजित किया गया।इसी के साथ गीता महिमा और भारत-इंडोनेशिया के प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए विचार मंथन हुआ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाली के वाइस चेयरमैन (डीपीआरडी)के वाइस गवर्नर नोवासेवी पुत्रा, मुख्य वक्ता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज,मुख्यातिथि हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा,विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा.नीना मल्होत्रा, बाली विधायक प्रोफेसर सोमवीर, बाली में भारत के सीजीआई शशांक विक्रम, बाली के विधायक बुद्धि उत्तमा, विधायक राकी, विधायक मेदू पार्ता मौजूद रहे। बाली में भारतीय दूतावास के अधिकारी लवलेश के अलावा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और अन्य देशों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता का उपदेश किसी एक देश,एक भाषा,एक समुदाय,एक जाति या एक धर्म के लिए नहीं,बल्कि संपूर्ण मानव जगत के लिए उपयोगी है। गीता से दुनिया को जीवन जीने की कला और सद्भाव एवं शांति का मंत्र मिलता और यह सामंजस्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गीता की साधना से विश्व को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। पांच हजार साल पहले यह शाश्वत संदेश भारत की पवित्र भूमि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरा से निकला और विश्व की अनेक प्रख्यात हस्तियों ने इसके संदेश को मानव मूल्यों के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि गीता के मूल मंत्र से ही विश्व का कल्याण संभव है।

इस मौके पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरी दुनिया में गीता के प्रचार प्रसार में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी जी ने जो दुनियाभर में गीता के प्रचार प्रसार को लेकर जो मुहिम चलाई है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गीता के प्रचार प्रसार को ओर तेज गति से करेगी ताकि जन जन को कर्म का संदेश मिले।
कार्यक्रम के दौरान बाली के विधायक एवं कमेटी वन के चेयरमैन प्रोफेसर डा.सोमवीर ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भूखंड देने का आग्रह किया जिस पर अरविंद शर्मा ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस भूखंड पर इंडोनेशिया द्वारा गेस्ट हाऊस और सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किया जाएगा।

इसी प्रकार सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से भी बाली (इंडोनेशिया) में सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने के लिए सहयोग का प्रस्ताव किया।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की सचिव डा.नीना मल्होत्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में विदेश मंत्रालय हमेशा एक सहयोगी भूमिका में रहा है। इस बार एक कदम आगे बढ़ाते हुए कुरुक्षेत्र में होने वाले उत्सव के लिए 40 देशों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास है। इसी के साथ 25 देशों के स्कालर गीता सेमीनार में भाग लेंगे। (खबर स्राेत-DPR)

RELATED NEWS

Most Popular