कुरुक्षेत्र : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पद्मनी कोल्हापुरी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मंच से ब्रह्मसरोवर की फिजा में श्रीकृष्ण रस का रंग भर दिया। पद्मनी ने श्रीकृष्ण पर आधारित नाट्य मंचन और गायन पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
इस सांस्कृतिक संध्या का पर्यटक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री पद्मनी कोल्हापुरी मंच पर पहुंची तो दर्शकों ने तालियां बजाकर दनका का अभिवादन किया। अहम पहलू यह है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के पहले दिन फिल्म अभिनेत्री पद्ममनी कोल्हापुरी ने अपनी प्रस्तुति दी।
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पद्मनी कोल्हापुरी ने प्रस्तुति के दौरान यशोदा का किरदार भी बखूबी निभाया और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। पद्मिनी कोल्हापुरी ने बातचीत करते हुए कहा कि गीता महोत्सव में वे पहली बार आई है और यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। कुरुक्षेत्र एक धर्मनगरी है। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। जल्द ही उनकी फिल्म झाड़-फूंक आ रही है और इसके अलावा भी कई शोज भी कर रही है। प्रेम रोग के मशहूर गाने ये गलिया ये चोबारा-यहां आना ना दोबारा गीत को याद करते हुए कहा कि यह गीत आज भी उसी जोश के साथ सुनाई देता है।
उन्होंने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यहां व्यापक प्रबंध किए गए है। उन्होंने कृष्ण पर आधारित प्रस्तुति देते हुए यशोमति मईया से बोले नंदलाला गीत पर शानदार अभिनय किया। इस मौके पर सांस्कृतिक अधिकारी तान्या सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

