Monday, May 19, 2025
Homeहरियाणागीता रन में दौड़ेंगे कुवि में पढ़ने वाले 7 देशों के विद्यार्थी,...

गीता रन में दौड़ेंगे कुवि में पढ़ने वाले 7 देशों के विद्यार्थी, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

International Gita Mahotsav 2024 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 की गीता रन में 7 देशों के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी भी शिरकत करेंगे।

इस गीता रन का शुभारंभ 28 नवंबर को सुबह के समय ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग से हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे।

प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव  2024 में गीता रन का आयोजन 28 नवंबर को सुबह 6 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर से किया जाएगा। इस गीता रन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे। इस गीता रन मैराथन में महिला और पुरुष के 2 वर्ग बनाए गए है, पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ होगी। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में 10-10 विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें प्रथम को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार, तृतीय को 11 हजार और  7 विजेताओं को 2100-2100 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गीता रन में हरियाणा के 5 अर्जुन अवार्डी और भीम अवार्डी को आमंत्रित किया गया है और ओलम्पियन नीरज चोपड़ा के प्रशिक्षक रविन्द्र चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है। इस गीता रन के नोडल अधिकारी जिला खेल अधिकारी होंगे और प्रशिक्षकों की ड्यूटियां लगा दी गई है। यह गीता रन अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का सबसे पहला इवेंट होगा। इस इवेंट की तैयारियां केडीबी और खेल विभाग की तरफ से लगभग पूरी कर ली गई है। इस गीता रन के लिए पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग रूट प्लान भी तैयार किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular