Saturday, August 15, 2026
Homeहरियाणापंचकूला में हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय के सामने इनेलो करेगी...

पंचकूला में हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय के सामने इनेलो करेगी प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन

चंडीगढ़ : सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में कथित धांधली, युवाओं को अयोग्य घोषित किए जाने और ग्रुप बी की नौकरियों में 90 प्रतिशत हरियाणा से बाहर के लोगों की भर्ती की जाने और हरियाणा के योग्य युवाओं की अनदेखी किए जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी 18 मई को सुबह 11 बजे, सेक्टर 4, पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय के सामने एक बड़ा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगी।

यह प्रदर्शन इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, युवा के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला, आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी एवं रानिया से विधायक अर्जुन चौटाला एवं डबवाली से इनेलो के विधायक अदित्य देवीलाल भी मौजूद रहेंगे।

इस प्रदर्शन में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश अनुसार सभी इनेलो कार्यकर्ता, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, जिला और हलका प्रधान, प्रकोष्ठों के राज्य अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष समेत भारी संख्या में लोग भाग लेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular