Indian Railway : रोहतक से ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे ने 6 मार्च तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से लेते रहें। ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर रेलवे द्वारा रोहतक से संचालित और आवागमन करने वाली 8 ट्रेनों को 6 मार्च तक रद्द किया गया है। रोहतक से संचालित ट्रेन संख्या-54049 व 54050 छह मार्च तक रद्द रहेंगी। वहीं जींद, हिसार व नरवाना से दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनें भी इस दौरान प्रभावित रहेंगी
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित रहेंगी
- ट्रेन नं. 54049 – रोहतक से जींद, 6 मार्च तक रद्द
- ट्रेन नं. 54050 – जींद से रोहतक 5 मार्च तक रद्द
- ट्रेन नं. 54032 – जींद से दिल्ली, 5 मार्च तक रद्द
- ट्रेन नं.54033 – दिल्ली से नरवाना, 5 मार्च तक रद्द
- ट्रेन नं. 54424 – हिसार से नई दिल्ली, 6 मार्च तक रद्द
- ट्रेन नं. 54023 – नई दिल्ली से हिसार, 6 मार्च तक रद्द
- ट्रेन नं. 54031 – दिल्ली से जींद, 6 मार्च तक रद्द
- ट्रेन नं. 54034 – जींद से दिल्ली, 5 मार्च तक रद्द