Saturday, September 21, 2024
Homeउत्तर प्रदेशIndian Air Force : एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह बने देश के...

Indian Air Force : एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह बने देश के अगले वायु सेना प्रमुख

Indian Air Force : एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 30 सितंबर पद संभालेंगे। वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर को पदमुक्त होंगे।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का  जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था। भारतीय वायु सेना के सबसे अनुभवी अधिकारियों में से एक हैं। उन्हें दिसंबर 1984 में वायु सेना के फाइटर पायलट शाखा में नियुक्त किया गया था। इन्हें अपनी सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) के रूप में काम किया और स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस के उड़ान परीक्षण की जिम्मेदारी संभाली।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular