Sunday, February 15, 2026
HomeदुनियाSunita Williams : भारत की बेटी सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद ...

Sunita Williams : भारत की बेटी सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर लौटीं

Sunita Williams : अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर वापस आ गए हैं। नासा ने पूरे मिशन को सफल बताया है।

नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के तहत उन्होंने बुधवार (19 मार्च) को भारतीय समयानुसार 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंडिंग की। नासा ने इस लैंडिंग का बेहद खूबसूरत वीडियो लाइव किया है।

बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से ISS की यात्रा की थी। नासा ने इस मिशन के तहत अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा था।

RELATED NEWS

Most Popular