Friday, October 18, 2024
Homeदिल्लीहरियाणा में इंडिया गठबंधन टूटा : आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर...

हरियाणा में इंडिया गठबंधन टूटा : आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी

हरियाणा में इंडिया गठबंधन टूट गया है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें पंजाब भगवंत मान सीएम और महासचिव संदीप पाठक सांसद संजय सिंह ने इसकी घोषणा की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे।

इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया कि अब हरियाणा में भी हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन सबने हरियाणा को लूटा, इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला। इसलिए इस बार “बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल”।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का दिल्ली और पंजाब से क्लचर मिलता है। अभी विधानसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर सीट से एकतरफा जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में संगरूर, होशियारपुर और अनंतपुर सीट जीती। मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जहां भी पूरे देश में मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी मैं प्रचार करने जाऊंगा। हम पूरी ताकत के साथ एक टीम बनाकर लड़ेंगे।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ये निर्णय हमने इसलिए किया क्योंकि क्योंकि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों का शासन देखा। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है। लेकिन पिछले 10 साल में इस डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को क्या दिया है।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि यदि किसी के मन में भी ये संदेह है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव कैसे लड़ेगी? तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी दुनिया देखेगी। आज से पहले ऐसा द्वंद्व ना पहले कभी हुआ होगा और ना ही कभी होगा। आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। हर सीट और हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी 6500 गांवों में बदलाव जनसंवाद सभा कर चुकी है। इन सभाओं में एक ही चीज निकल कर सामने आ रही है कि इस बार बदलाव चाहिए। इस बार हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल की तरफ एक उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular