Haryana News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, 15 अगस्त को हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष अंबाला में जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज अंबाला में राज्यपाल के साथ ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, पूरे राज्य में ध्वजारोहण सुबह 9.00 बजे होगा ।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पानीपत जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार मिड्ढ़ा सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार थानेसर/कुरुक्षेत्र, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी और स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा कैथल तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इसी तरह, सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा करनाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा गुरुग्राम जबकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्रीरणबीर गंगवा फतेहाबाद में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार हिसार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी पंचकूला और स्वास्थ्य मंत्री कु.आरती सिंह राव नूंह में ध्वजारोहण करेंगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर सिरसा और युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
अंबाला जिले के नारायणगढ़ में अंबाला के मंडलायुक्त तथा बराड़ा में विधायक निखिल मदान (सोनीपत) ध्वजारोहण करेंगे। भिवानी जिले के लोहारू में विधायक घनश्याम सर्राफ, भिवानी में सांसद किरण चौधरी (राज्यसभा), तोशाम में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सिवानी में विधायक कपूर सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। बाढड़ा में विधायक उमेद सिंह और चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह ध्वज फहराएंगे।
फरीदाबाद जिले के बड़खल में विधायक धनेश अदलखा और बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा कार्यक्रम में भाग लेंगे। फतेहाबाद जिले के टोहाना में जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खीचड़ और रतिया में सांसद सुभाष बराला (राज्यसभा) ध्वजारोहण करेंगे। गुरुग्राम जिले के पटौदी में विधायक विमला चौधरी, बादशाहपुर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, मानेसर में विधायक मुकेश शर्मा और सोहना में विधायक तेजपाल तंवर मुख्य अतिथि रहेंगे। हिसार जिले के नारनौंद में विधायक रणधीर पनिहार, हांसी में विधायक विनोद भ्याना और बरवाला में विधायक सावित्री जिंदल ध्वज फहराएंगे।
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून, बादली में सांसद कार्तिकेय शर्मा (राज्यसभा), झज्जर में सांसद राम चंद्र जांगड़ा (राज्यसभा) और बेरी में विधायक सुनील सतपाल सांगवान मुख्य अतिथि होंगे। जींद जिले के जुलाना में हिसार के मंडलायुक्त, सफीदों में विधायक रामकुमार गौतम, जींद में सांसद रेखा शर्मा (राज्यसभा), उचाना कलां में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और नरवाना में जिला परिषद अध्यक्ष मनीषा रानी ध्वजारोहण करेंगी। कैथल जिले के गुहला में विधायक सतपाल जांबा और कलायत में जिला परिषद अध्यक्ष करमबीर कौल ध्वज फहराएंगे।
करनाल जिले के नीलोखेड़ी में विधायक भगवाना दास, इंद्री में विधायक रामकुमार कश्यप, घरौंडा में विधायक जगमोहन आनंद और असंध में विधायक योगेन्द्र सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे। कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), शाहाबाद में जिला परिषद अध्यक्ष कमलजीत कौर और पिहोवा में विधायक प्रमोद कुमार विज ध्वजारोहण करेंगे।
महेन्द्रगढ़ जिले के मुख्यालय नारनौल में विधायक ओमप्रकाश यादव, कनीना में विधायक कंवर सिंह और नांगल चौधरी में गुरुग्राम के मंडलायुक्त मुख्य अतिथि रहेंगे। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में फरीदाबाद के मंडलायुक्त, तावड़ू में जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद और पुन्हाना में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ध्वजारोहण करेंगे। पलवल जिले के हथीन में जिला परिषद अध्यक्ष रेखा, होडल में विधायक हरेन्द्र सिंह और पलवल में विधायक सतीश कुमार फागना मुख्य अतिथि होंगे।
पंचकूला जिले के कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा ध्वज फहराएंगी। पानीपत जिले के इसराना में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना ध्वजारोहण करेंगे। रेवाड़ी जिले के बावल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली में विधायक अनिल यादव मुख्य अतिथि होंगे। रोहतक जिले के महम में रोहतक के मंडलायुक्त, सांपला में जिला परिषद अध्यक्ष मंजू हुड्डा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
सिरसा जिले के कालांवाली, डबवाली और ऐलनाबाद में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ध्वजारोहण करेंगे। सोनीपत जिले के गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादयान, खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा और गोहाना में विधायक कृष्णा गहलावत मुख्य अतिथि रहेंगे।
यमुनानगर जिले के बिलासपुर में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चंद, जगाधरी में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, यमुनानगर में सांसद नवीन जिंदल तथा छछरौली और रादौर में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
यदि किन्हीं कारणों से मंत्रियों या राज्य मंत्रियों में से कोई निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच पाता है तो वहां संबंधित उपयुक्त ध्वजारोहण करेंगे।