Saturday, August 8, 2026
Homeपंजाबपंजाब, जमीन विवाद में भतीजों ने किया दीदी-जीजा पर हमला

पंजाब, जमीन विवाद में भतीजों ने किया दीदी-जीजा पर हमला

पंजाब, जीरा कस्बे के गांव मुंडियां-चूड़ी में मकान पर कब्जा करने के दौरान भाई-भतीजों और उनके साथियों ने अपनी ही दीदी-जीजा और बेटे पर हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए।

गांव में हुई झड़प का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद घायल बेटी, दामाद और उनके परिवार के लोग पिता के घर पर अपना हक जता रहे हैं।

मामले की जानकारी देते हुए घायल बहन और उसके पति ने बताया कि भाई और उसके बच्चों ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया, लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वे घायल हो गए।

फिलहाल वह इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि मेरा भाई और भतीजा जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। उन लोगों ने हम पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हमें न्याय दे।

भाजपा का 44वां स्थापना दिवस : PM माेदी बोले- भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी, कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और एक मकान को लेकर हुए झगड़े के चलते दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया है।

पथराव में दोनों परिवारों के तीन लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दूसरे पक्ष के घायलों के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular