Tuesday, September 30, 2025
Homeदेशहरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने प्रभारी और सह प्रभारी...

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्त, देखें- लिस्ट

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ असम के सांसद बिप्लब कुमार देब को चुनाव सहप्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं महाराष्ट्र चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव सह प्रभारी बनाया गया। झारखण्ड में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी और असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं जम्मू कश्मीर के लिए भाजपा ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। वहां पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।

RELATED NEWS

Most Popular