Friday, August 28, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP News, स्कूल शिक्षा विभाग के कॅरियर पोर्टल पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध

MP News, स्कूल शिक्षा विभाग के कॅरियर पोर्टल पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध

MP News, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में स्कूल जाने वाले विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार कॅरियर विकल्पों का चयन करने के ‍लिये कॅरियर पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल पर 500 से अधिक कॅरियर संबंधी, 7 हजार 500 से अधिक कॉलेज, 1000 से अधिक प्रवेश परीक्षाएँ और 750 से अधिक छात्रवृत्तियों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इससे विद्यार्थी अपनी पसंद का ऑप्शन चुन सकते है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षिक एवं कॅरियर के विकल्पों के चयन के ‍लिये कॅरियर कांउन्सिलिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था आईसीएस लखनऊ के साथ अनुबंध किया है। इस अनुबंध के आधार पर प्रदेश के समस्त विद्यालयों में कॅरियर कांउन्सिलिंग कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

कांउन्सिलिंग एवं गाईडेन्स से संबंधित कौशल विकास के लिये 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित भी किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के लिये प्रत्येक जिले से 2-2 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में चुना गया है और उन्हें आईसीएस पोर्टल और एप के उपयोग संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण दिलाया गया है।

राज्य स्तर पर प्रशिक्षत मास्टर ट्रेनर द्वारा विद्यालय में संचालित व्यवासयिक पाठ्यक्रम वोकेशनल ट्रेनर को प्रशिक्षण दिलाया गया है। व्यवासयिक शिक्षा के अतंर्गत एम्पलॉयबिलिटी के लिये आवश्यक हॉर्ड-सॉफ्ट स्किल के विकास की जानकारी, आईसीएस कॅरियर जीपीएस मोबाईल एप पर पंजीयन के बाद विद्यार्थियों को उनकी रूचि और एप्टीट्यूट के अनुसार कॅरियर से संबंधित विकल्पों की जानकारी दी गई।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular