Thursday, August 6, 2026
Homeदिल्लीमहत्वपूर्ण उपलब्धि : वन क्षेत्र के मामले विश्व में 9वें स्थान पर...

महत्वपूर्ण उपलब्धि : वन क्षेत्र के मामले विश्व में 9वें स्थान पर पहुंचा भारत

खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा बाली में जारी वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (जीएफआरए) 2025 के अनुसार भारत ने वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व में 9वें स्थान पर पहुंच गया है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश ने वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में भी दुनिया भर में अपना तीसरा स्थान बनाए रखा है जो सतत वन प्रबंधन और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। (स्रोत-PIB)

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular