Tuesday, July 2, 2024
HomeदेशHeat Wave Alert : हरियाणा में गर्मी ने विकराल रूप धारण किया,...

Heat Wave Alert : हरियाणा में गर्मी ने विकराल रूप धारण किया, 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी, जानें- लेटेस्ट अपडेट

- Advertisment -
- Advertisment -

Heat Wave Alert : उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर झुलसाने वाली भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। सम्पूर्ण इलाके में आसमान से लगातार आग बरस रही है। दिन और रात के तापमान भी आसमान को छू रहे हैं। वहीं गर्मी के चलते प्रदेश में बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मौसम की चरम परिस्थितियां बनी हुई दिन प्रतिदिन भीषण आग उगलने वाली गर्मी विकराल रूप धारण किए हुए हैं। दिन और रात के तापमान क्रमश 50.0 डिग्री सेल्सियस और 35.0 डिग्री सेल्सियस को छुने के लिए आतुर हैं। सम्पूर्ण इलाके में भीषण गर्मी के प्रचण्ड तेवरों ने आमजन का दिन और रात का चैन छीन लिया।

दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है जैसे सम्पूर्ण इलाके पर कर्फ्यू लगा दिया हो। हरियाणा राज्य में एक तरफ चुनावी माहौल की गर्मी लगातार रफ्तार पकड़ रही है साथ ही साथ हरियाणा राज्य में लगातार मौसम की चरम परिस्थितियां की मार और भीषण आग उगलने वाली गर्मी और उष्ण लहर भी लगातार रफ्तार पकड़ रही है सम्पूर्ण इलाके पर बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का आगाज साथ ही साथ 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से सतही हवाएं चलने से वातावरण से नमी को सोख रही है साथ ही साथ सूर्य की आग उगलने वाली लपटों ने भीषण गर्मी का और ज्यादा रौद्र रूप अख्तियार किया हुआ है।

मौसम विभाग ने हरियाणा राज्य के 14 जिलों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं।और 8 जिलों आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

आमजन को अभी प्रचण्ड गर्मी के तेवरों और लूं के थपेड़ों से राहत के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले एक सप्ताह तक लगातार दिन और रात के तापमान में उछाल जारी रहेगा। इस तरह की आग उगलने वाली भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा मई महीने के अंत में आमजन को भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट वेव से राहत के आसार बन रहे हैं।  हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस से 47.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular