Friday, September 20, 2024
HomeदेशIMA की 24 घंटे देशव्यापी हड़ताल : कोलकाता में महिला डॉक्टर के...

IMA की 24 घंटे देशव्यापी हड़ताल : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप व हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मरीज परेशान

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए हरियाणा समेत देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर है। आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में इस दौरान ओपीडी व मरीजों की वैकल्पिक सर्जरी नहीं हो रही है। डाक्टरों की हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं हड़ताल के बारे में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा है कि कोलकाता की घटना और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देशभर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।

वहीं इस हड़ताल का असर शनिवार सुबह से निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों पर देखाई दे रहा । निजी अस्पतालों में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है, उन्हें बिना इलाज के वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआइएमए) ने शनिवार को शाम पांच बजे लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) से जंतर-मंतर तक कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है।

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ 8-9 अगस्त की रात को दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, इसके बाद पूरे देशभर में डाक्टरों और लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular