Friday, August 28, 2026
Homeशिक्षाIGNOU ने लॉन्च किया बीए होम साइंस कोर्स: 12वीं पास विद्यार्थी 15...

IGNOU ने लॉन्च किया बीए होम साइंस कोर्स: 12वीं पास विद्यार्थी 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

इग्नू (IGNOU) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने बताया की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) ने 12वीं पास छात्रों के लिए नया कोर्स लॉन्च किया है। इग्नू ने जुलाई सेशन 2025 से बीए होम साइंस कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयुपी) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल ) मोड में उपलब्ध होगा।

इग्नू के बीए होम साइंस कोर्स के लिए 12वीं पास छात्र 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के साथ-साथ किसी व्यावसायिक क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह बेहतर विकल्प हो सकता है। इस कोर्स का मीडियम हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाएं हैं।

उन्होंने बताया कि इग्नू के इस बीए प्रोग्राम को यूजीसी के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार किया गया है और यह नई शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों पर आधारित है। इस पाठ्यक्रम की अवधि वैसे तो तीन साल की होगी, लेकिन छात्र इसे अधिकतम छह साल में पूरा कर सकते हैं। परीक्षा हर साल एक बार आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी को इस कोर्स में ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज, कम्युनिटी मैनेजमेंट रिसोर्सेज, फूड एंड न्यूट्रीशन, एक्सटेंशन एंड कम्युनिकेशन और फैब्रिक एंड अपेरल साइंस जैसे विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा।

इस पाठ्यक्रम में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल है, जिसमें छात्र 120 क्रेडिट पूरे करेंगे। इस कोर्स की पाठ्यक्रम सामग्री प्रिंट और डिजिटल दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध करवाई जाएगी। इग्नू के बीए होम साइंस कोर्स की फीस 5000 रुपये सालाना है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट फीस भी शामिल है। इस पाठ्यक्रम में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए अलग-अलग साल के बाद एग्जिट ऑप्शन भी दिए गए हैं जैसे फर्स्ट ईयर के बाद अंडरग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन होम साइंस मिलेगा, सेकंड ईयर के बाद अंडरग्रेजुएट डिप्लोमा इन होम साइंस मिलेगा, थर्ड ईयर के बाद बीए (होम साइंस) और फोर्थ ईयर के बाद बीए ऑनर्स (होम साइंस) की डिग्री विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके साथ साथ यह कोर्स करने के बाद बाल विकास, शिक्षा, खाद्य और कपड़ा क्षेत्रों में गुणवत्ता नियंत्रण, विषय वस्तु विशेषज्ञ, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग और गैर-सरकारी संगठनों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

इच्छुक विद्यार्थी कोर्स के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए इग्नू के एडमिशन लिंक ignouadmission.samarth.edu.in पर विजिट कर सकते हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular