हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (HTET) का आयोजन 04 व 05 जुलाई, 2026 (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 04 जुलाई को लेवल-3 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक तथा 05 जुलाई को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक व लेवल-1 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी।
परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) से संबंधित नवीनतम जानकारी हेतु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

