Saturday, August 8, 2026
Homeशिक्षाHTET Exam : एचटेट आवेदन के विवरणों में 25 जून तक ऑफलाइन...

HTET Exam : एचटेट आवेदन के विवरणों में 25 जून तक ऑफलाइन शुद्धि करवा सकते हैं अभ्यर्थी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष  शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट परीक्षा-2025 का संचालन 4 व 5 जुलाई 2026 को करवाया जा रहा है। इस परीक्षा हेतु शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 हेतु पंजीकरण कराया है तथा उनके आवेदन फार्म में दर्ज विवरण जैसे- नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग,जाति/श्रेणी व आधार नंबर में त्रुटि रह गई है,वे निर्धारित शुल्क जमा करवाकर अपने विवरणों में ऑफलाइन माध्यम शुद्धि करवा सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थी 25 जून, 2026 तक केवल कार्य दिवसों में सुबह 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक बोर्ड कार्यालय के कमरा नंबर-28 में साक्ष्यों सहित उपस्थित होकर संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त किसी भी प्रकार प्रतिवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे नवीनतम जानकारी एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर नियमित रूप से अवलोकन करते रहेंं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular