Friday, June 28, 2024
Homeहरियाणाफतेहाबाद में अस्पताल संचालिका ने की आत्महत्या , पुलिस जांच जारी

फतेहाबाद में अस्पताल संचालिका ने की आत्महत्या , पुलिस जांच जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा के फतेहाबाद में महिला डॉक्टर के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौकेपर पहुंची सीन ऑफ क्राइम व शहर पुलिस की टीमें छानबीन करने में जुटी हुई हैं। घटना के पीछे घरेलू कलेश कारण बताया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी डॉ. देवेंद्र लूथरा और उनकी धर्मपत्नी डॉ.सुनीता लूथरा बस स्टैंड के पीछे कई सालों से चर्म रोग व मैटरनिटी अस्पताल चला रह हैं। ग्रांउड फ्लोर पर अस्पताल और ऊपरी मंजिल पर डॉक्टर लूथरा और उससे ऊपर की मंजिल पर बेटे का परिवार रह रहा है। बताया जा रहा है कि पूरे परिवार में क्लेश चल रहा था।

मृतका के बेटे प्रतीक ने बताया की उसने सुबह अपनी मां सुनीता लूथरा को कमरे देखा तो वो पंखे से बंधे फंदे पर लटकी हुई थी।जिसके बाद उसने उन्हें नीचे उतारा और सभी परिजनों को बताया । डॉ. प्रतीक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी डॉ.नैंसी और मां की आपस में नहीं बनती थी। इसको लेकर अकसर घर में क्लेश रहता था।

उधर डॉ.सुनीता लूथरा के भाई विकास झंडई व सुनील ने अपने जीजा डॉ. देवेंद्र पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular