रोहतक जिले के काहनी गांव में हुए ऑनर किलिंग मामले में फरार 4 आरोपियों को पुलिस ने लदौत–बोहड़ रोड पर भुठभेड़ में बाद गिरफ्तार किया है। चारों के पैर में गाेली है। आरोपियों से 2 पिस्टल (30 बोर), 2 देसी कट्टे (315 बोर), 10 जिंदा कारतूस, 10 खाली कारतूस, 2 मैगज़ीन औऱ बाइक बरामद हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मिली थी बहन सपना की हत्या के फरार आरोपी लदौत–बोहड़ रोड पर जीजा सूरज को रोककर हमला करने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही गुरुवार रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने तत्काल लदौत–बोहड़ रोड पर नाका लगाया और आरोपियों को घेर लिया। पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने गोली चली दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें चारों आरोपी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत PGIMS रोहतक ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। आरोपियों की पहचान रूखी के अंकित और गौरव, काहनी गांव के राहुल और संजू (सपना का भाई) के रूप में हुई है।
बता दें कि काहनी गांव निवासी सपना (23 वर्षीय) ने 3 वर्ष पहले गांव के ही ऑटो रिक्शा चालक सूरज से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से सपना के परिजन नाराज थे। शादी के बाद वह रोहतक शहर में रहने लग गए गए थे। वह कुछ दिन पहले गांव में आकर रहने लगे थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात 9 बजकर 40 मिनट पर सपना का भाई संजू अपने 3 साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा और आते ही सपना को 5 गोलियां मार दी। जिससे सपना की मौत हो गई वहीं भाभी को बचाने आए देवर साहिल भी गोली लगने से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। घटना के वक्त घर में मौजूद नहीं था। इसलिए वो बच गया। इस घटना से संबंधित सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावर कैद हो गए हैं। रोहतक पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

