Friday, August 21, 2026
Homeहरियाणागृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को आएंगे कुरुक्षेत्र, अंबाला रेंज के आईजी...

गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को आएंगे कुरुक्षेत्र, अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन ने लिया तैयारियों का जायजा

अंबाला रेंज आईजी पंकज नैन ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आगमन पर लगने वाली प्रदर्शनी में सुधारों के सकारात्मक प्रभाव नजर आएंगे। कुरुक्षेत्र में ही भगवान श्रीकृष्ण ने न्याय के लिए गीता का उपदेश दिया था। अब कुरुक्षेत्र से ही नए आपराधिक कानूनी के बारे में ऐतिहासिक कार्यक्रम 3 अक्टूबर को केडीबी मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

अंबाला रेंज आईजी पंकज नैन शनिवार को केडीबी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे पहले आईजी पंकज नैन, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने 3 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह महत्वपूर्ण प्रदर्शनी 4-5 दिनों तक चलेगी, जिसे अधिवक्ता, छात्र, अभिभावक और आम नागरिक शामिल होकर आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए बदलावों को समझ सके।

उन्होंने कहा कि नए कानून से हुए परिवर्तन और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 7 अलग-अलग विभागों की भूमिका को भी दर्शाया जाएगा। इस प्रदर्शनी को 10 भागों में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रुम में सूचना मिलने संबंधी प्रक्रिया होगी, सीन ऑफ क्राइम में घटना का परीक्षण दर्शाया जाएगा। इसी तरह अस्पताल में पोस्टमार्टम व इमरजेंसी की स्थिति दिखाई जाएगी, सीएफएसएल में रिपोर्ट तैयार की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

आईजी पंकज नैन ने कहा कि पुलिस स्टेशन में काम करने का तरीका बताया जाएगा, लीगल एड के तहत आरोप पत्र तैयार करने के नियम होंगे। इसी तरह जेल से दया याचिका तथा कोर्ट में न्यायायिक फैसला होगा। इसके बाद पॉलिसी स्कीम और अंत में नए न्याय संहिता कानूनी जस्टिस की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए कानूनों पर व्याख्यान और पैनल चर्चा का आयोजन किया जाए, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।

आईजी पंकज नैन ने कहा कि प्रदर्शनी में वास्तविक जीवन के उदाहरणों को भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए जहां इन कानूनों के लागू होने के बाद जघन्य अपराधों का अति शीघ्र समाधान किया गया हो। इससे लोगों को इन सुधारों के सकारात्मक प्रभाव को देखने में मदद मिलेगी। इस प्रदर्शनी का प्राथमिक उद्देश्य भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के माध्यम से भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के बारे में नागरिकों को जागरूक और शिक्षित करना है।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को कामों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो अपनी-अपनी डयूटी को निभा रहे हैं। समय पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में दूसरे जिलों से करीब 450 बसों से नागरिकों, कर्मचारियों व अन्य लोगों को पहुंचना है। बसों के पार्किंग की पुलिस द्वारा व्यवस्था की जानी है।

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य स्थानों के लिए जिला प्रशासन द्वारा पास जारी किए जाएंगे। बिना पास वाले व्यक्तियों की चिन्हित स्थानों पर एंट्री नहीं होगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियां को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular