Thursday, July 30, 2026
Homeखेल जगतअखिल भारतीय सिविल सेवा की हॉकी व चेस प्रतियोगिता का ट्रायल 25...

अखिल भारतीय सिविल सेवा की हॉकी व चेस प्रतियोगिता का ट्रायल 25 व 26 जनवरी को

कुरुक्षेत्र के जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी व चेस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए खिलाडिय़ों का चयन जिला स्तर पर करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सिविल सेवा की पुरुष हॉकी टीम के लिए ट्रॉयल 25 जनवरी को ताऊ देवी लाल खेल काम्पलैक्स सेक्टर 3 पंचकुला में होगा। इसी तरह महिला हॉकी टीम का ट्रायल 26 जनवरी को पंचकुला में ही होगा।

उन्होंने कहा कि चेस टीम के लिए भी ट्रायल 25 जनवरी को ताऊ देवी लाल खेल काम्पलैक्स सेक्टर 3 पंचकूला में होगा। सभी संबंधित कर्मचारी निर्धारित तिथि व स्थान पर चयन ट्रायल में भाग ले सकते है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular