Thursday, February 19, 2026
Homeशिक्षाHBSE : डॉ. पवन कुमार फिर बने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के...

HBSE : डॉ. पवन कुमार फिर बने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष

HBSE : डॉ. पवन कुमार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने गुरुवार को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर पुन: कार्यभार संभाल लिया है।

अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  नायब सैनी एवं  शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ांडा का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे सार्थक सिद्ध करेंगे तथा बोर्ड उपाध्यक्ष, बोर्ड सचिव व अधिकारियों के साथ मिलकर बोर्ड को और उच्च मुकाम पर ले जाएंगे। इस अवसर पर बोर्ड के अधिकारियों/कर्मचारियों, शिक्षा जगत से जुडे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षाविदों ने बोर्ड अध्यक्ष डॉ०(प्रो०) पवन कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ० (प्रो०) पवन कुमार ने बोर्ड की लॉबी में स्थापित माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करने उपरांत कार्यग्रहण किया । उन्होंने बताया कि प्रदेश के शैक्षिक क्षेत्र में बहुआयामी व सार्थक सुधार लाकर शिक्षा बोर्ड को नई दिशा देकर इसकी कार्यप्रणाली को और अधिक छात्र-हितैषी, पारदर्शी व सुदृढ़ बनाएगें। शिक्षा-परीक्षा में गुणात्मक सुधार, परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण अंकुश लगाने तथा शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को ओर अधिक उत्तरदायी, त्वरित, पारदर्शी व विद्यार्थियों/शिक्षकों के लिए संतुष्टिपूर्ण बनाने के लिए सतत् व सार्थक प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार व शिक्षा बोर्ड उन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के हिमायती व पैरोकार रहे हैं, जिनसे शिक्षा जगत का बहुआयामी विकास हो। उनका मानना है कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति को गुणवान, सुशील, ज्ञानवान, समाज व देश के प्रति समर्पित बनाया जा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति पर सक्रिय रूप से कार्य करते हुए शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, लचीला और समावेशी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिक्षार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी कौशल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बोर्ड की 2026-27  की परीक्षाओं मे ऑन-सक्रीन मार्किंग को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। इससे अंकन कार्य में पारदर्शिता एवं परीक्षा परिणाम और भी कम समय में घोषित किया जा सकेगा।

RELATED NEWS

Most Popular