धीरेंद्र कुमार शुक्ला
सर्दियों में सबकी पसंद पराठे होते हैं। नाश्ते से लेकर लोग खाने तक में पराठे का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आपने पालक पनीर पराठे खाए हैं। अगर नहीं खाए तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही स्वादिष्ट और पौष्टिक पालक पनीर पराठे घर पर कैसे बना सकते हैं।
पालक पनीर पराठे बनाने का आसान तरीका
पालक पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आपको पालक साफ कर लेना है। और उसे हल्का सा उबाल लेना है। उसके बाद उसे मिक्सी में डालकर पीस लेना है। और इसमें आटा डालकर मिक्स करते जाना है। आपको पराठे के लिए पलक वाला आटा तैयार करना होगा। उसके बाद आटे में हल्का नमक और पिसी हुई अजवाइन भी मिला सकते हैं। जिन्हें अजवाइन का स्वाद पसंद नहीं आता वह पिसा हुआ जीरा मिक्स कर लें। इससे पराठा ज्यादा टेस्टी और अच्छे बनते हैं।
दूसरा स्टेप पनीर की स्टेपिंग तैयार कर ले। उसके बाद पनीर को मैश कर लें। इसमें बारीक कटा हुआ हरा मिर्च हरी धनिया को मिला लेना है। उसके बाद पनीर में बारीक बारीक प्याज भी मिक्स कर सकते हैं। आप नमक धनिया पाउडर गरम मसाला लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार इसमें मिल लेंगे। उसके बाद पालक वाले आटे में लोई बनाकर उसे बेलकर हल्का बड़ा कर लेंगे। इसमें पनीर की स्टेपिंग भरकर अपनी पसंद के हिसाब से गोल चौकोर पराठे बना ले।
अगर आप पराठे में बटर लगाकर खाना चाहते हैं तो बिना तेल के पराठे को तवे पर सेक लें। अब पराठे के ऊपर सफेद वाला मक्खन लगाए और गरमा गरम पराठे का मजा ले। यह पराठा बहुत ही स्वादिष्ट और टेस्टी होता है। और इस पराठे को अपने बच्चों को जरूर खिलाएं। क्योंकि इसमें पनीर के साथ-साथ हरी सब्जी भी शामिल रहती है। इससे बच्चों का दिमाग तेज होता है और इसे बनाने में मात्र 20 से 25 मिनट लगता है।