Monday, July 27, 2026
Homeदेशहरियाणवी मॉडल शीतल का नहर में मिला शव; गले पर मिले कट...

हरियाणवी मॉडल शीतल का नहर में मिला शव; गले पर मिले कट के निशान, बॉयफ्रेंड पर आरोप

हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का शव सोनीपत के खरखौदा के गांव खांडा के पास नहर में मिला है। शीतल के गले और हाथ पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। गले पर गहरे कट के निशान हैं। उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शीतल की हत्या कर शव फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शीतल मूल रूप से पानीपत की रहने वाली थी। 14 जून को वह घर से शूटिंग के लिए निकली थी। शीतल की बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। ग्रामीणों ने नहर में शव को उतरता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शीतल के हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शीतल की बहन नेहा ने बताया कि वह हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का काम करती थी। नेहा ने कहा शीतल ने कॉल कर कहा था कि बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। इसके बाद रविवार को नेहा ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना में शीतल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

बता दें कि आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार को दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी। फिलहाल पुलिस मामले की हर से जांच में जुटी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular