Tuesday, November 25, 2025
Homeहरियाणाहिसार में हरियाणवी कलाकार की हत्या, नहर किनारे शव मिलने से मचा...

हिसार में हरियाणवी कलाकार की हत्या, नहर किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप

हरियाणा के हिसार से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हांसी में नहर किनारे हरियाणवी संगीत वादक सुरेंद्र वर्मा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उनके शव पर तेजधार हथियार से हमले के निशान भी मिले हैं।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरेंद्र वर्मा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सुरेंद्र वर्मा परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कलाकार सुरेंद्र वर्मा का शव सिवान फीडर नहर के किनारे मिला। उनके पेट पर तेजधार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। उनके कपड़े भी फटे हुए थे। वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नहर किनारे फोरेंसिक टीम ने कई घंटों तक जांच पड़ताल की और मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा किए जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी कुम्हार गांव निवासी छाज्जू राम ने बताया कि उसका बेटा दोपहर को घर से गया था और रात भर नहीं लौटा। जिसके बाद हमने सुरेंद्र की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता का कहना है कि  उन्हें शक है कि उसके बेटे की हत्या की गई है।

आपको बता दें कि सुरेंद्र वर्मा हरियाणवी नाटकों में काम कर चुके हैं। स्टेज और लाइव कार्यक्रमों में भी वो कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते थे।

RELATED NEWS

Most Popular