Friday, August 14, 2026
Homeदिल्लीहरियाणा की प्राक्षी गोयल का मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हुआ चयन

हरियाणा की प्राक्षी गोयल का मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हुआ चयन

हरियाणा के पानीपत की प्राक्षी गोयल का मिस यूनिवर्स 2024 की प्रतियोगिता में चयन हो गया है। बेहद गर्व की बात है कि प्राक्षी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करती हुई नज़र आएँगी। जिसके बाद प्राक्षी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये उनके लिए सौभाग्य की बात है।

बता दें कि इससे पहले 2022 में प्राक्षी ने गोवा में हुए मिस इंडिया के लिए दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। प्राक्षी गोयल के पिता राजीव गोयल पानीपत के सेक्टर 12 में रहते है। प्राक्षी की प्रारंभिक शिक्षा मिलेनियम स्कूल से की। उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज से साइकोलॉजी ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular