Tuesday, December 30, 2025
Homeखेल जगतरांची में हरियाणा के योग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

रांची में हरियाणा के योग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

Haryana News : योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 27 से 30 दिसंबर 2025 तक झारखंड योग एसोसिएशन द्वारा रतनलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में आयोजित 50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप–2025 में हरियाणा के योग खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन की मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जनक राज ने बताया कि ट्रैडिशनल इवेंट में लड़कों के वर्ग में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में मनीष कुमार ने चौथा स्थान तथा भाविक सुरा ने छठा स्थान प्राप्त किया, 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में भविष्य ने छठा स्थान, 14 से 16 वर्ष में चक्षित ने छठा स्थान और 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में हर्षित ने चौथा स्थान हासिल किया।

विजेता खिलाड़ी ट्राफी के साथ।

वहीं ट्रैडिशनल इवेंट में लड़कियों के वर्ग में 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में कर्मदीप कौर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि सिमरन दीप कौर, रीना, पारिशा, तृषा यादव, नव्या, अवनी, वंशिका, आकांक्षा एवं दीक्षा ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया, इसके साथ ही आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में लड़कों के वर्ग में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में अभिनव ने छठा स्थान प्राप्त किया, इसी वर्ग में मनीष कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि दर्ज की, जबकि 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में मनीष कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया।

आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में लड़कियों के वर्ग में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में अंकिता ने रजत पदक तथा आराध्या ने कांस्य पदक जीता, वहीं 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कर्मदीप कौर ने रजत पदक हासिल किया, आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में लड़कों के वर्ग (8 से 18 वर्ष) में मनीष कुमार और भविष्य की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि लड़कियों के वर्ग (8 से 18 वर्ष) में आराध्या मित्रा और अंकिता की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, रिदमिक पेयर इवेंट में लड़कियों के वर्ग (8 से 18 वर्ष) में कायना नारंग और आरजू की जोड़ी ने रजत पदक प्राप्त किया, वहीं लड़कों के वर्ग (8 से 18 वर्ष) में रोनित और जतिन की जोड़ी ने रजत पदक जीतकर हरियाणा की पदक तालिका को और मजबूत किया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हरियाणा की टीम ने ओवरऑल देशभर में फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के योग खिलाड़ियों ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा उन्हें विश्वास है कि ये खिलाड़ी अप्रैल , 2026 में दुबई में आयोजित होने वाली एशियन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

इस शानदार उपलब्धि पर हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन की अध्यक्ष इंदु अग्रवाल, सेक्रेटरी जनरल अरिंदम मित्रा, मीडिया कन्वीनर डॉ. जनक राज, प्रदीप कुमार, रवि बिधूड़ी, हरियाणा टीम के सभी पदाधिकारियों एवं ऑफिशियल्स ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED NEWS

Most Popular