Saturday, April 20, 2024
Homeदिल्लीHaryana Weather: झमाझम बारिश से हरियाणा के लोगों को मिलेगी राहत, इस...

Haryana Weather: झमाझम बारिश से हरियाणा के लोगों को मिलेगी राहत, इस तारीख को होगी मानसून की विदाई

Haryana Weather Update: हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बीते 1 हफ्ते से रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली। कई पर्वती राज्यों में तो बर्फबारी भी हुई है। इस दौरान हरियाणा के भी अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। आज से हरियाणा का मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी की गई है।

मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लोगों को बारिश से राहत मिलने जा रही है। आज यानी 12 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं धरातल से लेकर ऊपरी वायुमंडल के स्तर तक चलना शुरू कर देंगी। यही हवाएं उत्तर भारत में सक्रिय मानसून की बंगाल की खाड़ी से आईं नमी वाली पुर्वी हवाओं को वापिस खदेड़ते हुए मध्य भारत व उससे आगे तक ले जाएंगी। साथ ही सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर उत्तरी पश्चिमी हवाओं का प्रभुत्व स्थापित हो जाएगा। 12 अक्टूबर को दक्षिणी हरियाणा के हिस्सों और 13 अक्टूबर से सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। 14 अक्टूबर तक सम्पूर्ण उत्तर भारत से मानसून की विदाई पूरी तरह हो जाएगी।

हरियाणा के तापमान में आई गिरावट
लगातार बारिश और पर्वती राज्यों में बर्फबारी के कारण हरियाणा के तापमान में बीते कुछ दिनों में अच्छी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार के दिन प्रदेश का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। रात्रि के समय तो गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। आज से हरियाणा का मौसम साफ रहेगा और लंबे समय तक शुष्क बना रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular