Friday, June 28, 2024
HomeहरियाणाHaryana Weather : मौसम में फिर बदलाव, हरियाणा के कई जिलों में...

Haryana Weather : मौसम में फिर बदलाव, हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का आगाज

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather : हरियाणा में बार-बार मौसम में बदलाव आ रहे हैं साथ ही साथ तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं इसके अलावा अनेक जिलों में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया की वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार बंगाल की खाड़ी से पुरवाई पहुंच रही है एक कमजोर साथ ही साथ एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीच बीच में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं भी चल रही है जिससे मौसम में उथल-पुथल चल रहा है विपरीत हवाओं से सम्पूर्ण इलाके आशिक बादलवाही तो कभी-कभी तेज गति से हवाएं चलने साथ ही साथ सोमवार 24 जून को हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिलों महेंद्रगढ़ चरखी दादरी रेवाड़ी झज्जर रोहतक गुड़गांव पलवल मेवात फरीदाबाद और उत्तरी जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरूक्षेत्र में प्री मानसून गतिविधियां तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली है।

प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी

आने वाले तीन दिनों 25-27 जून के दौरान भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इसी प्रकार की प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी जो हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियों का आने का रास्ता साफ कर रही है हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की झमाझम बारिश के रूप 28 जून को अपने निर्धारित समय पर पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है साथ ही साथ 1 जूलाई तक सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियां का फैलाव एक लय में हों जाएगा।

सोमवार को सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में में दिन का तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस से 43.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular