Tuesday, January 13, 2026
HomeदेशHaryana Weather Update : हरियाणा में 15 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने...

Haryana Weather Update : हरियाणा में 15 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना, जानें लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। सुबह और शाम को हल्की ठंड शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। वहीं आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में गिरावट संभावित है।

RELATED NEWS

Most Popular