Friday, May 3, 2024
HomeहरियाणाHaryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी की शुरुआत, तापमान 40 पार,...

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी की शुरुआत, तापमान 40 पार, इस दिन बारिश के आसार

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather Update Today: हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। बीते दिन दोनों राज्यों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गुरुवार का दिन हरियाणा के लिए सबसे गर्म दिन रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते दिन सिरसा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के फरीदकोट में 39.6 डिग्र्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 17 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16-17अप्रैल को बीच-बीच में हल्के बादल तथा सतही हवाएं चलने की संभावना है परंतु एक और पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 18 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव आने तथा 19-20 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में चलेगी लू
अगले कुछ दिनों में पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार में लू की स्थिति रहने की संभावना है। आईएमडी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 13 से 17 के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग इलाकों में 13 से 15 अप्रैल के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में और 15 से 17 अप्रैल, 2023 के दौरान बिहार में गर्मी की लहर की स्थिति होने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular