Saturday, February 14, 2026
HomeहरियाणारोहतकHaryana Weather Update : हरियाणा में फिर बारिश होने की संभावना, जानिए-...

Haryana Weather Update : हरियाणा में फिर बारिश होने की संभावना, जानिए- कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रविवार मौसम साफ हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि सोमवार 3 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 3-4 मार्च के दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बारिश और बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र और सिरसा फतेहाबाद हिसार में छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना है। जबकि शेष हरियाणा एनसीआर में कहीं कहीं आंशिक बादल वाही और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। परन्तु 4 मार्च को यह मौसम प्रणाली भी सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगी। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड अपने रंग दिखाएगी।

रविवार सुबह से सम्पूर्ण इलाके में हवाओं की दिशा में बदलाव यानी उत्तरी पश्चिमी होने और सुबह से तेज़ गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरातलीय हवाएं चलने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण इलाके में लगातार 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरातलीय हवाएं चलेंगी और सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

RELATED NEWS

Most Popular