Tuesday, July 2, 2024
HomeदेशHaryana weather Update : उमसभरी गर्मी से लोग परेशान, मानसून को लेकर...

Haryana weather Update : उमसभरी गर्मी से लोग परेशान, मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट

- Advertisment -
- Advertisment -

Monsoon Update : हरियाणा में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से ही उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले चार दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मानसून के अपने निर्धारित समय 28 जून को प्रदेश में पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। क्योंकि सम्पूर्ण इलाके में हवाओं की दिशा में बदलाव यानी पुरवाई नमी वाली हवाओं से करीब डेढ़ महीने से रिकॉर्ड तोड तापमान में बढ़ोतरी और भीषण गर्मी व गंभीर हीट वेव लू का खात्मा कर दिया है। सम्पूर्ण इलाके में तापमान भी 42.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

आने वाले चार दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा साथ-साथ इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में आंशिक बादल और प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी क्योंकि कल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस मौसम प्रणाली का असर हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हालांकि इस दौरान हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों पर हल्का तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज हो सकती है। सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से हवाएं दक्षिणी पूर्वी नमीं वाली होने से आमजन को अभी उमसभरी पसीने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ सकता है।

मानसून गतिविधियां लगातार बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है अपने निर्धारित समय पर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 28 जो को पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है और सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली के सभी हिस्सों को 1 जुलाई तक पहुंच जाएगा।

बता दें कि रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दक्षिणी हिस्सों में अनेकों स्थानों पर बिखराव वाली सोहना तावडू बिलासपुर मानेसर गुरुग्राम फरीदाबाद सांपला खरखोदा रोहतक के जसिया बेरी हथिन पुनहाना और एक दो स्थानों पर रेवाड़ी पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश उत्तरी मध्य प्रदेश नोएडा आदि स्थानों पर प्री मानसून गतिविधियां तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बिखराव वाली बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिली।

झमाझम बारिश देखने को मिलेगी

वहीं आने वाले चार दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव और प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस साल मानसून उमड़ घुमड़ कर झमाझम बारिश देखने को मिलेगी यानी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून टर्फ रेखा की संभावना बन रही है जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से भरपूर मात्रा में नमी वाली हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में जबरदस्त मानसून बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular