Wednesday, January 14, 2026
HomeदेशHaryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा,...

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा, अभी एक्टिव रहेगा मानसून

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सितंबर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। जिसकी वजह से लगातार हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 4 दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चन्द्र मोहन ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र मे तब्दील हो गया है और इसकी दिशा और दशा में बदलाव हो गया है इसके चलते कल भी सम्पूर्ण इलाके में मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा। आंशिक बादल वाही और केवल कहीं-कहीं हल्की बिखराव वाली खंड बारिश के आसार हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना बन रही है 4 दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में लगातार एक के बाद एक मौसम प्रणालीयों का निर्माण हों रहा है इस सप्ताह अंत तक एक नया चक्रवात बनने की संभावना बन रही हैं। अभी मानसून की वापसी कहना उचित नहीं है। 29 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular