Saturday, January 17, 2026
HomeदेशHaryana Weather Update : हरियाणा से बेवफाई कर रहा है मानसून, जानें-...

Haryana Weather Update : हरियाणा से बेवफाई कर रहा है मानसून, जानें- मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा मानसून की धमाकेदार शुरुआत के बाद अब मानसून कमजोर पड़ा हुआ है।दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में तो अच्छी बारिश हुई लेकिन रोहतक समेत बाकी जिलों में कुछ खास बारिश देखने को नहीं मिली है। इस दौरान सम्पूर्ण राज्य में सामान्य से 27% कम  बारिश दर्ज हुई है। हालांकि बीच बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून बारिश की गतिविधियां जरूर देखने को मिल रही है। वहीं 17 से 25 जुलाई तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की वापसी की संभावना बन रही है ।

वहीं मौसम की जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 19 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। राज्य में 17 जुलाई तक मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना से राज्य में बारिश की गतिविधियां में कमी आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश परंतु पश्चिमी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा में बदलाव पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। इस के बाद 17 जुलाई रात्रि से मानसून की सक्रियता राज्य में एक बार फिर से बढ़ने की संभावना है जिससे 17 जुलाई रात्रि से 19 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular