Thursday, September 19, 2024
HomeदेशHaryana Weather Update : रोहतक समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम...

Haryana Weather Update : रोहतक समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी अलर्ट, जानें- लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा में बुधवार रात से  मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।  रोहतक,भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखीदादरी, रेवाड़ी, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं जमकर तो कहीं भारी बारिश हुई। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि जैसे ही मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आई वैसे ही हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रियता में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी रोहतक चरखी दादरी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुड़गांव मेवात फरीदाबाद रोहतक पानीपत जींद आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। क्योंकि आज मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति में पहुंच गई है।

उत्तरी अरब सागर के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी की ऊंचाई के मध्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण की ओर झुकाव के साथ सक्रिय है। आने वाले दो तीन दिनों तक मानसून टर्फ रेखा हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बनीं रहेंगी जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके पर गर्ज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की 1-4 अगस्त के दौरान गतिविधियों की संभावना बन रही है इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular