Thursday, August 13, 2026
HomeदेशHaryana Weather : हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ी, कई जिलों में...

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana Weather News : हरियाणा एनसीआर दिल्ली में विशेषकर दक्षिणी जिलों और दक्षिणी पूर्वी जिलों पर मानसून की सक्रियता और तारतम्यता में बढ़ोतरी लगातार जारी है। जिसकी वजह से इन जिलों में लगातार मानसून बारिश आंकडों में इजाफा देखने को मिल रहा है। जबकि हरियाणा के सिरसा फतेहाबाद और कैथल जींद जिलों में अभी भी मानसून बारिश केवल बिखराव वाली खंड बारिश के रूप में हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मानसून की द्रोणिका अपनी लगभग सामान्य स्थिति में बनी हुई है। सतह पर, यह गंगानगर, दिल्ली, ग्वालियर, सतना, डाल्टनगंज, दीघा और फिर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर गुजरती है। यह सक्रिय मानसून की स्थिति का मुख्य कारण है। इस मानसून द्रोणिका में दो चक्रवाती परिसंचरण हैं, जो मानसून की द्रोणिका को बिना अधिक उतार-चढ़ाव के बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिण में राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण और उत्तरी झारखंड और दक्षिण बिहार पर एक और चक्रवाती परिसंचरण लगातार बना हुआ है। जिससे लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी और पूर्वी जिलों पर पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है आने बाले चार-पांच दिनों के लिए हरियाणा दिल्ली-एनसीआर पर विशेषकर दक्षिणी और पूर्वी जिलों पर लगातार बारिश की संभावना बन रही है।

वहीं भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 16 अगस्त तक मानसून की सक्रियता अधिक रहेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular