Wednesday, April 2, 2025
HomeदेशHaryana Weather News : हरियाणा में सर्दी का असर बढ़ने लगा, 21...

Haryana Weather News : हरियाणा में सर्दी का असर बढ़ने लगा, 21 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा, जानें- लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather News : हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है। सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट होने लगी है। शनिवार को भी धुंध का प्रकोप देखने को मिला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। राज्य में कल 17 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कमी आने तथा रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु 22 नवंबर रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभवाना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 12 नवंबर से 16 नवंबर तक स्मॉग की स्थिति बनी , इस का मुख्य कारण लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं से पुरवाई होने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से धूल तथा अन्य प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में संघनित हो गए जिससे स्मॉग बना तथा जिससे दिन व रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular