Haryana Weather :हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। बारिश के बाद ठंडी हवाओं से मौसम को सुहाना बना हुआ है और तापमान में गिरावट देखने से आमजन को गर्मी से राहत मिल है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 22 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ हरियाणा में 22 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 मार्च रात्रि से राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे 19 मार्च से 21 मार्च के दौरान राज्य में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

