Saturday, November 15, 2025
HomeदेशHaryana Weather : हरियाणा में 13 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान...

Haryana Weather : हरियाणा में 13 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में भी रहेगी गिरावट

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने अपने तेवरों को दिखाना शुरू कर दिया है। सम्पूर्ण इलाके में उत्तरी सर्द हवाओं से पारा लुढ़कने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़ों को निकालना और इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। वहीं इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर बीच बीच में हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है।

जानें- कहां कितना रहा तापमान….

 

RELATED NEWS

Most Popular