Haryana Weather: हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण इलाके पर बादलों की आवाजाही बनी हुई साथ ही सम्पूर्ण इलाके से आग उगलने वाली गर्मी और हीट वेब (लू )का सफाया हो गया है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है सम्पूर्ण इलाके में तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जिसकी वजह से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार तेज गति से हवाएं चलने और साथ ही साथ हल्की से मध्यम बारिश और बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है ।
हरियाणा के कभी उत्तरी कभी दक्षिणी तों कभी पश्चिमी व कभी पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अलसुबह से सिरसा फतेहाबाद हिसार कैथल जींद कुरुक्षेत्र करनाल पंचकूला अंबाला यमुनानगर जींद रोहतक भिवानी, फरीदाबाद पलवल मेवात गुड़गांव जिलों में हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दोपहर बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुड़गांव पलवल मेवात फरीदाबाद और रोहतक सोनीपत पानीपत और एनसीआर दिल्ली में सभी स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज हुई है। ज्यादा स्थानों पर एक तरफ आमजन को उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से राहत मिलीं है। वहीं किसानों को कृषि कार्यों हेतु अच्छी बारिश वरदान साबित होगी। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से 38.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान भी 22.0 डिग्री सेल्सियस से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।